राजोेरी। जिले में सोमवार शाम को भारी बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से 32 वर्षीय व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल की पहचान मोहम्मद फरीद निवासी गांव चौधरी नार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना लगातार हो रही बारिश के बीच हुई जब मकान अचानक ढह गया और मकान मालिक अंदर फंस गया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और फरीद को बचाया जिसे बाद में राजोेरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में रैफर कर दिया गया। उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। संवाद