फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जम्मू-पुंछ हाईवे पर धीमी गति से काम पर सांसद ने जताई नाराजगी

Sat, 25 Oct 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
राजोरी सांसद मिया अलताफ
विज्ञापन
राजोरी। सांसद मियां अल्ताफ अहमद ने जम्मू-पुंछ हाईवे के निर्माण की धीमी गति और बिगड़ती हालत पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

220 किलोमीटर लंबे जम्मू-पुंछ राजमार्ग की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अल्ताफ ने कहा कि इसकी खराब स्थिति जनता के लिए असुविधा का कारण बन रही है। उन्होंने परियोजना की धीमी प्रगति की आलोचना करते हुए कहा कि इससे सड़क का रणनीतिक महत्व कम हुआ है। सांसद ने अधिकारियों से इन मुद्दों का तुरंत समाधान करने और सड़क की स्थिति में सुधार के लिए कार्रवाई में तेजी लाने का आह्वान किया। अल्ताफ ने कहा कि राजमार्ग जर्जर हालत में है जिससे जनता को असुविधा हो रही है। उन्होंने रणनीतिक जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर काम की धीमी गति और सड़कों की जर्जर स्थिति पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर सड़क परियोजनाओं के रखरखाव और निर्माण के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों से ध्यान देने की मांग की।
विज्ञापन

लोकसभा सदस्य ने कहा कि जनता की अत्यधिक असुविधा को कम करने के लिए राजोेरी-थन्नामंडी-बफलियाज सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण और रखरखाव आवश्यक है। अल्ताफ ने कहा कि वह जल्द ही केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें