फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में बारिश रुकी, पस्सियां गिरने का सिलसिला जारी

Tue, 02 Sep 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
ढह गए मकान के पास खड़े लोग। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजोरी। तीन दिन तक रुक रुककर तो कभी तेज बारिश का सिलसिला सोमवार को थम गया। दिनभर बारिश तो नहीं हुई लेकिन जिले के विभिन्न इलाकों में पस्सियां गिरने और जमीन धंसने का का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के कोटरंका सब डिवीजन के ख्वास तहसील मे कई स्थानों पे पस्सियां गिरने से ख्वास का सब डिवीजन हेडक्वार्टर से और ख्वास के गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। कोटरंका-ख्वास सड़क पर कुछ स्थानों पर सड़क धंसने का मामला भी सामने आया है जिसके बाद यातायात ठप है। हालांकि पस्सियां हटाकर सड़क संपर्क बहाल करने का सिलसिला जारी है लेकिन कई स्थानों पर पस्सियां हटाने का काम अब तक शुरू ही नहीं हो पाया है। वहीं यातायात ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर समोट से तरगाई, बड्डाल, ढेलरी, शाहपुर आदि गांवों में जाने वाली सड़क पर भी यातायात ठप है। उधर कोटरंका सब डिवीजन के गुंडी इलाके में हुए भूस्खलन में कम से कम सात घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके में भारी बारिश हो रही थी और परिवारों को तत्काल सहायता नहीं दी जा सकी।पीड़िताें में चंदिया पुत्र निजामदीन, जवाल हक पुत्र चंदिया, मोहम्मद असलम पुत्र चंदिया, काला पुत्र गुलाम हुसैन, मुनीर हुसैन पुत्र बग्गा, मोहम्मद अल्ताफ पुत्र काला और जफर पुत्र काला सभी निवासी गुंडी के हैं। संवाद
कोट
इन परिवारों को पटवारी और नायब तहसीलदार के माध्यम से राशन, प्लास्टिक शीट और कंबल आदि सहायता प्रदान की गई है। उन्हें टेंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मौसम साफ होने पर नुकसान का पूरा आकलन करने के लिए विशेष टीमें गांव का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलमीर, एडीसी कोटरंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें