फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सीएचसी कोटरंका में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद कई वर्षों से खाली

Sun, 26 Oct 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। 21 साल पहले कोटरंका सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को अपग्रेड किया गया था लेकिन यहां डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई। महिला रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

राजोेरी जिले के कोटरंका उपमंडल मुख्यालय पर स्थित सीएचसी कंडी, कोटरंका उपमंडल में दो लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करता है। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) कंडी उपमंडल का प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संस्थान है। सीएचसी कंडी पहले एक पीएचसी थी लेकिन 21 साल पहले इसे सीएचसी के रूप में अपग्रेड किया गया था, लेकिन वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई। इस कारण स्थानीय लोगों में रोष है।
स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि कोटरंका उपमंडल की आबादी दो लाख के करीब है और अधिकांश क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच के साथ दूरदराज के हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य सेवा संस्थान में स्त्री रोग विशेषज्ञ एक महत्वपूर्ण डॉक्टर होता है और एक महिला के लिए गर्भावस्था या कोई स्त्री रोग संबंधी समस्या एक संवेदनशील स्थिति होती है और सीएचसी कंडी में इस विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी हजारों महिलाओं के लिए कठिनाई का कारण बन जाती है। क्षेत्र के एक प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता और केवल पंचायत के पूर्व सरपंच मोहम्मद फारूक इंकलाबी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा को अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में वर्गीकृत करने का दावा कर रही है लेकिन जमीन पर चीजें ऐसी नहीं हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और एलजी से इस रिक्त पद को जल्द भरने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें