स्वास्थ्य विभाग राजोेरी ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए फोटो स
राजोरी। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में हुई भारी बारिश से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जिले भर में सात विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए। इन शिविरों के दौरान 245 रोगियों ने ओपीडी परामर्श प्राप्त किया। इसमें उन्हें निशुल्क दवाइयां और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।अब तक जिले में 122 चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए हैं जिनसे 5,825 ओपीडी रोगी लाभान्वित हुए हैं। संवाद