फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार दुश्मन की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखें जवान : पीके मिश्रा

Thu, 23 Oct 2025 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
2 जीओसी ने किया अग्रिम चौकीयों का दौरा फोटो
विज्ञापन
राजोरी। जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने जीओसी एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी के साथ बुधवार को राजोरी के कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टरों में अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
विज्ञापन

पीके मिश्रा ने जवानों को सीमा पार दुश्मन की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने पर जोर दिया। जीओसी ने सैनिकों से बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी व्यावसायिकता, धैर्य और दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की।
उन्होंने सभी रैंकों से राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा में सर्वोच्च ऑपरेशनल दक्षता और दृढ़ आक्रामक रुख बनाए रखने का आह्वान किया। जीओसी ने नियंत्रण रेखा से स्टे इलाकों में जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने पर बल दिया। जीओसी ने सीमा पर तैनात अधिकारियों से घुसपैठ रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें