फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: भारत भूषण वैद पहाड़ी ट्राइब एसटी फोरम जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 07 Nov 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
भारत भूषण वैद पहाड़ी ट्राइब एसटी फोरम जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचितफोटो स्रोत पहाड़ - फोटो : samvad
विज्ञापन
संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करने के लिए राजोेरी में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

राजोरी। पहाड़ी ट्राइब एसटी फोरम जम्मू-कश्मीर ने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करने के लिए राजोेरी में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन के दौरान मंच की विरासत को आगे बढ़ाने वाले प्रतिनिधियों ने आगे आने वाले मुद्दों और चुनौतियों पर अपनी आवाज उठाई।
दिन भर चले विचार-विमर्श के बाद पीटी एसटी फोरम जम्मू-कश्मीर के राज्य समन्वयक विक्रांत शर्मा ने वरिष्ठतम कार्यकारी सदस्य भारत भूषण वैद को पीटी एसटी फोरम जम्मू-कश्मीर के प्रथम राज्य अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया। इसका सभी ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पीटी एसटी फोरम ने 2019 से अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण और राज्य के पुनर्गठन के बाद नव पहाड़ी आंदोलन का नेतृत्व किया है। 2021 के बाद फोरम ने एक आक्रामक और जीवंत आंदोलन का नेतृत्व किया है और वर्ष 2024 में वंचित हाशिए पर पड़ी पहाड़ी जातीयता को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने में एक माध्यम साबित हुआ है। इसके अलावा फोरम ने सामाजिक-आर्थिक जागरूकता कार्यक्रमों और पहाड़ी जातीयता के अधिकारों की रक्षा के लिए अथक प्रयास करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख कार्यकारी सदस्यों में एडवोकेट आशान मिर्जा, राजकुमार शर्मा, शक्ति शर्मा, हामिद मलिक, राजिंदर शर्मा, संजीव शर्मा, निखिल गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, मुनीर मिर्जा, अहमद खान, गुरदेव ठाकुर, निसार मिर्जा, सीपी शर्मा, बाबू राम, कस्तूरी लाल, रियाज माला, लियाकत मिर्जा और इम्तियाज काजमी, परवेज खान, पीडी शर्मा गणेश खजूरी, एडवोकेट राजिंदर मेहता, कुलबीर, शब्बीर मलिक, अब्बास काजी, जाहिद उल हक, नजर कयूम, मंजूर डार, रूप लाल, विवेक कुमार, संदीप शर्मा और सुरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें