फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: ग्राम लोक कार्यक्रम में डोगरी कवियों ने कविताएं सुनाकर किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

Fri, 22 Aug 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से वीरवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेरी नौशेरा में ग्रामलोक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पांच स्थानीय डोगरी कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी नई दिल्ली के डोगरी सलाहकार बोर्ड के संयोजक मोहन सिंह ने की। मोहन सिंह ने भारतीय भाषाओं के विकास के लिए साहित्य अकादमी की तरफ से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि साहित्य अकादमी भारत की एकमात्र संस्था है जो सभी 24 भारतीय भाषाओं और उनके साहित्य का ध्यान रखती है। अकादमी ने भाषाओं और साहित्य के विकास के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। इस कार्यक्रम में ग्रामलोक, बालक राम बराल, अमरजीत हरथल, मदन मोहन शर्मा, पुशर राज और ओम भजोवालिया ने अपनी कविताएँ सुनाईं। सभी कवियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस माैके पर जम्मू से शिवदेव सुशील, पूरन चंद्र शर्मा और रणधीर सिंह रायपुरिया माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें