फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 690 मामले

Sun, 14 Sep 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
राजोरी में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
राजोरी। जिला न्यायालय परिसर सहित सभी न्यायालयों में शनिवार को सभी प्रकार के मामलों से संबंधित तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दो बेंच गठित किए गए। तहसील स्तर पर भी इसी तरह की पीठों का गठन किया गया।इन पीठों के समक्ष मुकदमे-पूर्व और मुकदमे-पश्चात दोनों तरह के कुल 897 मामले आए। इनमें से 690 मामलों का निपटारा किया गया। मुआवजे के रूप में 1,54,73,100 रुपये की राशि वसूल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजोेरी और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से 26 एमएसीटी मामले लिए गए जिनमें से 26 का निपटारा किया गया। इन मामलों में मुआवजे के रूप में रुपये 1,29,90,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। अदालत में बैंकों के प्रतिनिधि, विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ता, बार सदस्य, पीएलवी, कर्मचारी, वादी और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों और विवादों का सुलह और मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा और पक्षों को विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। लोक अदालत की पीठों ने पक्षों के बीच समझौते को सुगम बनाने का काम किया और आपसी सहमति के आधार पर फैसले सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें