फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बाइक चालक समेत 3 घायल

Sun, 30 Nov 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर
विज्ञापन

राजोरी। राजोरी थन्नामंडी सड़क मार्ग स्थित थन्नामंडी के बहरोट क्षेत्र मे शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक और राहगीर समेत तीन युवक घायल हो गए जिनमें से दो की हालत को देखते हुए जीएमसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थन्नामंडी के मन्याल निवासी युवक मारूफ आलम पुत्र मोहम्मद आलम अपने एक अन्य साथी मोहम्मद शफायत पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी मन्याल थन्नामंडी के साथ राजोेरी से थन्नामंडी की ओर जा रहे थे। बाइक जब बहरोट इलाके में पहुंची तो तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चलते एक अन्य युवक शौकत हुसैन (19) पुत्र मोहम्मद सगीर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक, पीछे बैठा युवक और सड़क किनारे चल रहा युवक तीनों गंभीर रूप से घायलों हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मारूफ आलम और शौकत हुसैन की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी राजोेरी रैफर कर दिया जहां दोनों का उपचार जारी है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें