सकूल बस हादसे का शिकार फोटो स्रोत लोकल मीडिया
राजोरी। जिले के कालाकोट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले खदरियां क्षेत्र में सोमवार को स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में किसी विद्यार्थी के हताहत होने का समाचार नहीं है। जानकारी के अनुसार न्यू लाइट पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस खदरियां बल्ली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। बस चालक को चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। संवाद