फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर होती रही तेज तेज बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर और आसपास के इलाकों के अलावा पहाड़ी इलाकों में रविवार की रात्रि को जमकर बादल बरसे और सोमवार सुबह से काले बादल छाए रहे। कभी-कभी धूप निकली, लेकिन ठंड का प्रकोप जारी रहा।
विज्ञापन

जिले बुद्धल, कंडी, थन्नामंडी, मंजकोट, दरहाल आदि इलाकों में रात भर तेज बारिश का सिलसिला और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहा, जबकि पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी होती रही। सोमवार की सुबह मौसम हल्का साफ हुआ, लेकिन काले घने बादल छाए रहे, जिस कारण ठंड में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होने से और ओले गिरने से रजोेरी जिले भर में ठंड का प्रकोप जारी है, और लोग ठिठुरते नजर आए। शहर और आसपास के इलाकों में दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन इसे भी ठंड के प्रकोप में खास फर्क नहीं पड़ा। पहाड़ी इलाकों से आ रही कोहरे वाली सर्द हवाएं भी शहर में आग में घी का काम कर रही और सर्दी का प्रकोप बढ़ा रही है, जिससे लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है।
सुंदरबनी में सर्दी का प्रकोप बढ़ा, गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी
सुंदरबनी। नगर में सोमवार को मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने से क्षेत्र में सर्दी को प्रकोप बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ने लगी है। हालांकि क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही थी, जिससे क्षेत्र इतनी ज्यादा सर्दी नहीं हुई थी। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओलों ने क्षेत्र में सर्दी को प्रकोप बढ़ा दिया। इससे क्षेत्र में गर्म कपड़ों की मांग काफी बढ़ गई और बहुत से लोगों ने बाजारों में पहुंचकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की। बारिश के साथ ओले गिरने से क्षेत्र में सब्जियों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। क्योंकि इस समय किसानों ने पत्तेदार सब्जियां लगाई थीं। पत्तेदार सब्जियों पर ओले गिरने से काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे सब्जी उत्पादक किसान काफी परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें