फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
राजोरी सोकड़, करहड सड़क मार्ग पर बारिश के बाद फिसलन के फोटो
विज्ञापन
राजोरी। इलाके में मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शनिवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश रविवार सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन

शहर और आसपास के इलाकों बुद्धल, कंडी, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका में लगातार 4 से 6 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते नदी नालों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी लोगों की दुकानों और घरों में भी घुस गया। मूसलाधार बारिश से जिले की कई अंदरूनी सड़कों में फिसलन होने से यातायात ठप हो गया। बुद्धल तहसील के समोट तरगयी, बुद्धल गब्बर, कंडी ख्वास, बड्डाल, ढलेरी, राजोरी सोकड़, करहड सड़क मार्गों पर कुछ स्थानों पर पस्सियां भी गिरी हैं। इन इलाकों में यातायाय ठप होने से भी लोगों काप़रेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें