सुंदरबनी। सुंदरबनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में आई भारी गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि इससे पहले भी एक सप्ताह से लगातार घने कोहरे और धुंध के कारण पड़ रही सर्दी से लोग काफी परेशान हो रहे थे। शनिवार देर रात से क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सर्दी में और बढ़ोतरी कर दी है। इससे आम लोग रविवार को दिनभर घरों के अंदर ही रहे, जिससे बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा और दुकानदारों ने भी जल्द ही दुकानों को बंद कर ठंड से बचने के लिए घरों की ओर रुख कर लिया। संवाद