राजोरी में बनाए गए सेंटर का फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
राजोरी।राजोरी में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर की हालत खस्ता वहां पर ना साफ-सफाई अन्य सुविधाएं उपलब्ध संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोनावायरस से संदिग्ध लोगों को रखने के लिए बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में जिला प्रशासन कोई खास सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाया है. जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों और राजोरी शहर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंट्रो में जिला प्रशासन ना तो साफ सफाई का ध्यान रख पाया है और ना ही वहां अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवा पाया है. जिला के मंजाकोर्ट क्षेत्र में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए संदिग्धों के कुछ परिजनों ने बताया कि वहां पर रखे गए संदिग्धों को न तो सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं और ना मास्क दिए जा रहे हैं और ना पीने के लिए स्वच्छ पानी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सेंटर को सैनिटाइज भी नहीं किया गया है। ऐसी ही हालत शहर के बीचोबीच बॉयज पहाड़ी हॉस्टल में बनाए गए क्रोना क्वॉरेंटाइन सेंटर की भी है। बताया जा रहा है कि उक्त सेंटर में एक ही शौचालय है जिसमें सब लोग बारी-बारी शौचालय जाते हैं. सेंटर में ऐसे लोग भी रखे रखे गए हैं जिनके सैंपल जांच के लिए जम्मू भेजे गए हैं उनमें से यदि किसी को भी पॉजिटिव लक्षण नजर आते हैं तो वे अन्य को भी बीमार कर सकता है. ऐसी ही हालत जिले के अन्य क्षेत्रों में बनाए गए कंप्लेंट सेंटर की भी है जिस और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रही है