सांबा। केहली मंडी के पूर्व सरपंच लवलू संबयाल की अगुवाई में शिष्टमंडल ने सांबा तहसील सप्लाई अधिकारी (टीएसओ) से मुलाकात कर राशन डिपो बंद रहने से लोगों को हो रही परेशानी के बारे में बताया।
लोगों ने कहा कि कुछ राशन डिपो डीलर मर्जी से डिपो खोलते हैं। कोई निर्धारित समय नहीं है, जिस कारण राशन नहीं मिल पाता है। सरपंच लवलू संबयाल ने अधिकारी से मांग की रविवार और अवकाश के दिनों को छोड़कर महीने के सभी दिन राशन डिपो खुले रखे जाएं। टीएसओ बृजपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि डीलर को निर्देश देंगे कि महीने भर राशन डिपो खोले जाएं। संवाद