फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन

Sat, 30 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजाेरी
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट बैठक के दौरान छात्रों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को जुमे की नमाज अता करने के बाद थन्नामंडी में अमन व शांति से विरोध प्रदर्शन किया गया। मस्जिद में नमाज अता करने के बाद भारी संख्या में
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध रैली निकाली। थन्नामंडी शाहदरा शरीफ रोड स्थित चौक में इकट्ठे हो कर उन्होंने कश्मीर घाटी में पैदा हुए हालात पर

चिंता व्यक्त की। उन्होेंने घाटी में निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाने व उन्हें मौत के घाट उतारने की कड़ी निंदा करते हुए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा

कि जब लोग अमन व शांति से प्रदर्शन कर रहे थे तो उनपर गोलियां क्यों चलाई गईं, पैलट गन का प्रयोग कर लोगों को क्यों अंधा किया गया। राज्य की

भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार व केंद्र की मोदी सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हालात को भांपने और नियंत्रण करने में

राज्य व केंद्र सरकार दोनों ही विफल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें