फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। कोटरंका सब डिवीजन के फलनी में एक माह से जलापूर्ति ठप है। जल शक्ति विभाग की तरफ से इस दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि एक माह से पानी न आने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। झुलसा देने वाली गर्मी और जलापूर्ति बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है। जल शक्ति विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन और विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल जलापूर्ति बहाल की जाए, नहीं तो सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें