फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या पर महिला, बच्चों समेत लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नौशेरा की खबर - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
नौशेरा। दर्शन नगर के वार्ड नंबर 10 में वीरवार को पार्षद रोहित कोहली की देखरेख में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोहित ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले पांच महीने से वार्ड में बिजली का ट्रांसफार्मर तो लगा हुआ है, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। प्रशासन और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग है कि गरीब जनता की सुध लें। अगर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बिजली का कनेक्शन न दिया गया तो सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर रिंकू भगत, राजू भगत, गुरविंदर सिंह, चुनी लाल, वंदना देवी, मानी भगत, आदि ने बताया कि बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं ले सकते क्योंकि मोबाइल चार्ज नहीं हो पाता। बिजली के कम वोल्टेज के कारण पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें