फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पांच दिन से कोल माइन वर्कर्स से नहीं लिया जा रहा काम, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
274 वर्कर्स ने एलजी प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। कालाकोट सब डिवीजन के मोगला स्थित कोल माइन में काम करने वाले वर्कर्स ने सोमवार को एलजी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वर्कर्स जोगिंदर सिंह, कृष्ण सिंह आदि ने बताया कि 274 वर्कर्स से 5 दिनों से काम नहीं लिया जा रहा है। न ही हाजिरी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्कर्स को 5 दिन पहले बताया गया था कि काम में बहुत कमियां पाई गई हैं। कई नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसके चलते जब तक उन कमियों को दूर नहीं किया जाता तब तक काम नहीं होगा। वर्कर्स ने बताया कि वे कई सालों से काम कर रहे हैं। जो कमियां अब निकली हैं वो पहले क्यों नहीं निकाली गईं। यदि हाजिरी नहीं लगी तो वेतन नहीं मिलेगा। ऐसे में परिवार को कैसे पालेंगे। उन्होंने एलजी प्रशासन से मांग की कि काम पर वापस लिया जाए। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्शन के दौरान यह पाया गया था कि खदान में योग्य प्रबंधक की नियुक्ति किए बिना काम किया जा रहा था। जबकि खदान में तब तक काम नहीं किया जाता जब तक प्रबंधक न हो। वहीं, मशीनरी का सामान्य प्रभार संभालने, रखरखाव और सुरक्षित कार्य के लिए किसी इंजीनियर की नियुक्ति भी नहीं की गई थी। इन कमियों के चलते वहां काम नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें