फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
विज्ञापन
fgh
विज्ञापन
जिले की बुद्धल तहसील के तरगाईं क्षेत्र में पिछले करीब दो हफ्तों से पीएचई की सप्लाई ठप होने से लोगों में कड़ा रोष है। वीरवार को लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कड़ा रोष प्रकट किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने जम कर पीएचई विभाग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुस्साए लोगों ने बताया कि दो हफ्तों से सप्लाई ठप है, लेकिन विभाग को कोई फिक्र नहीं है। यहां तक ईद के पावन पर्व पर भी हमें पेयजल सप्लाई नहीं हुआ। लोगों को पर्व पर भी दूर-दूर से पानी लाना पड़ा। रमजान के पवित्र माह के आधे रोजे भी हम लोगों ने बिना पीएचई सप्लाई के ही रखे।

घरों से दूर बने पेयजल के प्राकृतिक संसाधन ही मात्र विकल्प हैं। इनसे पानी लाने में बहुत समय नष्ट होता है। सप्लाई सुचारु बनाने के लिए कई बार पीएचई विभग के एई से गुहार भी लगाई गई, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार तक सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो वह लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें