फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से मचा हाहाकार

Tue, 15 Dec 2015 07:30 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के धनोर क्षेत्र के लोगों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गुस्साए लोगों ने पीएचई के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए तत्काल सप्लाई को सुचारू बनाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मुशताक बट्ट, दरबार चौधरी, शकील अहमद, रफीक हुसेन आदि ने बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से हमारे घरों में पीएचई के पाइपों से पानी नहीं आया है। कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंच कर सप्लाई सुचारू बनाने के लिए अपील की गई है, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों मे शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने पीएचई विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि वह कमरतोड़ ठंड में उन्हें पेयजल सुविधा प्रदान करें। वहीं उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि दो दिन में सप्लाई को बहाल नहीं किया गया तो वह लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें