फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: युवा कांग्रेस का सांबा चलो मार्च पुलिस ने किया विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोर टोल प्लाजा का राजोरी में विरोध प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष सहित कई युकां कार्यकर्ता हिरासत में
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिला युवा कांग्रेस राजोरी इकाई ने शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजहर महमूद के नेतृत्व में सांबा के सरोर टोल प्लाजा में सरकार के मनमाने फैसले के खिलाफ राजोरी में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सांबा चलो मार्च निकालने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने युवा कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर इसे विफल कर दिया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस राजोेरी के अध्यक्ष अजहर महमूद को राजोेरी पुलिस ने सलानी पुल पर उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह युवा राजपूत सभा के सदस्यों को अवैध रूप से हिरासत में लेने और टोल प्लाजा लगाने के विरोध में एलजी प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए सांबा की ओर जा रहे थे। वहीं अजहर महमूद ने इसे एलजी प्रशासन की विफलता बताया और जम्मू में स्मार्ट मीटर लगाने, सरोर टोल प्लाजा स्थापित करने को एक घोटारा करार दिया। कहा कि इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अजहर ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बोझ डाल रही है। जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी चरम पर है और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। युवा कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरोर टोल प्लाजा से संबंधित फैसले को वापस नहीं लिया गया तो जल्द ही पूरे जम्मू कश्मीर के लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं हिरासत में लिए गए अन्य लोगों में अमित सयाल उपाध्यक्ष जेकेपीईसी, गुलबदन खान अध्यक्ष थन्नामंडी, रविंदर चौहान अध्यक्ष नौशेरा, सूरज प्रकाश, आशीष बस्सन, जिमी सूदन, अयाज पठान, शिराज पठान, माजद पठान और अरुणदीप सिंह और कई अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें