राजोरी। भैरव समिति के सदस्यों ने सोमवार को डीसी राजेश कुमार शवन और एसएसपी चंदन कोहली के साथ मुलाकात की। उन्होंने कई समस्याओं से अवगत भी कराया। प्रधान मिंटा साहनी की अध्यक्षता में समिति सदस्यों ने दोनों अधिकारियों को जवाहर नगर श्मशान घाट, सड़क और नए बस अड्डे पर होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। जवाहर नगर से निकाले जाने वाली भैरव झांकी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है। संवाद