नौशेरा। सरकारी स्कूलों में स्टाफ व शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीडीसी सेरी संगीता शर्मा ने वीरवार को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों व स्कूल प्रबंधन ने परेशानियों से अवगत करवाया कर जल्द कदम उठाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि परीक्षा भवन की जर्जर हालत है। भवन की इमारत से पानी टपकता है। इमारत को डिस्मेंटल कर नई इमारत बनाई जाए। सात लेक्चरर के पद खाली पड़े हैं, चतुर्थ श्रेणी के 12 पद हैं, जिनमें से सिर्फ 3 लोग ही काम कर रहे हैं। मास्टर ग्रेड का एक पद, शिक्षक के दो पद, कोषाध्यक्ष का पद खाली है। स्टॉफ की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बलवंत राज सरपंच पंचायत मंगल देवी ए ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार विभाग और सरकार को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन ब्लाक सेरी नीना शर्मा आदि मौजूद रहे।