फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जेकेपीएससी परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया

Tue, 18 Feb 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी के एडीसी राजीव खजूरिया ने 23 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होने वाली जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों के पास उचित साइनेज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने चिह्नित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को उचित बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पर्याप्त वेंटिलेशन और उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए एडीसी ने बताया कि जेकेपीएससी की ओर से तैनात पर्यवेक्षकों के अलावा जिला प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया की देखरेख के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों को भी नियुक्त किया है। उन्होंने जिला कोषागार अधिकारी (डीटीओ) को सीसीटीवी निगरानी के तहत संवेदनशील परीक्षा सामग्री की सुरक्षित प्राप्ति और वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यकारी अभियंता पीडीडी को सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए उपाय करने को कहा गया, जबकि कार्यकारी अभियंता पीएचई को पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें