फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे डीडीसी चेयरमैन के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव के लिए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार 19 फरवरी को 11:30 बजे डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में चुनाव होंगे। बता दें कि इससे पहले 13 फरवरी को डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव होने तय थे, लेकिन सभी 14 सदस्य हाजिर नहीं हुए। इसके चलते चुनाव स्थगित कर दिए गए। 13 फरवरी को भाजपा के तीन, अपनी पार्टी से एक और एक निर्दलीय सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने नहीं पहुंचे। इसके चलते कोरम की संख्या कम होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। चुनाव स्थगित होने पर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने रोष व्यक्त करते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें