फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में नेका का डीडीसी चेयरमैन बनना तेय । 15-46-58

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नेकां जिले में जिला डीडीसी अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एनसी, पीडीपी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच किए गए समायोजन के अनुसार उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में डीडीसी सदस्य की 14 सीट में से नेशनल कांफ्रेंस ने 5 सीटें जीती हैं, जबकि तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुने गए थे। चुनाव में भाजपा तीन और एक सीट पीडीपी, अपनी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती।
नेकां सूत्रों ने कहा कि नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच समझ के बाद, डीडीसी अध्यक्ष के पद के लिए नसीम लियाकत (नेकां) के नाम को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया। हालांकि देर रात तक कांग्रेस ने उपाध्यक्ष के पद के लिए नाम साफ नहीं किया है। जम्मू में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राजोेरी के तीन डीडीसी सदस्य शब्बीर खान, अब्दुल कयूम मीर और अब्दुल रशीद के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। डीडीसी के उपाध्यक्ष शब्बीर खान और अब्दुल क्यूम मीर में से किसी को बनाया जा सकता है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार (आज) होगा। इस बीच, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि निर्दलीय उम्मीदवार राजोेरी डीडीसी का अध्यक्ष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें