कालाकोट में धन संग्रह के लिए जागरूकता रैली निकालते संगठन के लोग।
राजोरी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर धन संग्रह जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को कालाकोट में बाइक रैली निकाली गई। बस अड्डे से निकाली गई रैली बाजार से गुजरी। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। बाजार में लोगों को अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए बताया गया। राम मंदिर की संरचना का ज्ञान सभी को दिया गया। कहा कि आने वाले समय में ऐसे कई बड़े कार्यक्रम करके संपूर्ण हिंदू समाज को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर से जोड़ने की योजना है। इसमें सभी लोग अपने गांव, क्षेत्र और जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के मंदिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार में स्वेच्छा से अधिकाधिक सहयोग करें। संवाद