नौशेरा। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विराट जन जागरण शोभा यात्रा मुख्य बस अड्डे से निकाली गई। मुख्य चौक, झॉगड चौक से रघुनाथ मंदिर होते हुए बस अड्डे पहुंची। राम नाम के जयकारों से कस्बा गूंज उठा। दो और चार पहिया वाहनों पर ध्वज लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम, सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाते हैं, के नारे गूंजे। शोभा यात्रा में संजय सिंह, हर्ष शर्मा, नैतिक कुमार, बिंदु चौधरी सौरव शर्मा, राधेमोहन शर्मा, दिनेश कोहली समेत सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ी। इस मौके पर आचार्य राजीव लोचन दास जी महाराज व आचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा, सनातन धर्म सभा प्रधान जगदीश चंद्र साहनी, चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी नरेंद्र शर्मा आदि की मौजूदगी रही।