फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं नें गांव पैली का दौरा कर लोगों की समस्यांए सुंनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। भाजपा नेताओं ने शनिवार को सीमावर्ती गांव पैली का दौरा किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुन कर उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया। भाजपा मंडल प्रधान राकेश शर्मा के साथ कार्यकारिणी के सदस्यों ने गांव पैली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। गांव में गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से गोल्डन कार्ड बनवाए। गांव वासियों ने भाजपा नेताओं को गांव में पानी की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के कारण विभाग के अधिकारियों ने गांव से स्थायी कर्मचारियों को अन्य गांवों में अटैच किया है। इससे गांव पैली में जब से अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल चल रही है तो पानी की आपूर्ति ठप है। इसी प्रकार से गांव पैली तथा आसपास के गांवों में बिजली की जर्जर लाइन के कारण आपूर्ति भी प्रभावित रहती है। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद भाजपा नेताओं ने गांववासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को हल कराने के लिए वह सभी विभागों के अधिकारियों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को हल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें