फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पूर्व सरपंच ने अधूरी सड़क का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बुद्धल के पूर्व सरपंच फारूक इंकलाबी ने ग्राम पंचायत केवल लोअर के चपरोला क्षेत्र का दौरा किया। वहां उन्होंने अधूरी पड़ी सड़क का आकलन किया। फलनी तरण से फागोली सड़क परियोजना के अधूरे होने के कारण स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस महत्वपूर्ण सड़क को पूरा करने के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने का आग्रह किया, जो लगभग दो दशकों से रुकी हुई है। इंकलाबी ने कहा कि 2004 में जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने यह सड़क शुरू करवाई थी। यह सड़क फलनी, बेजी सीरी, चपरोला, फागोली तुली, बन्ना और कलाबन सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें