फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: भाजपा की बुद्धल इकाई ने शुरू किया बूथ अधिकारिता अभियान

विज्ञापन
भाजपा की बुद्धल इकाई ने शुरू किया बूथ अधिकारिता अभियान - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा आलाकमान के निर्देश पर चुनावों को देखते हुए मंजूर अहमद नाइक के नेतृत्व में बुद्धल विधानसभा क्षेत्र की इकाई ने सोमवार को संगठन को मजबूत करने और आसपास की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक माह का अभियान शुरू किया। बुद्धल विधानसभा क्षेत्र में 117 बूथ हैं, सभी को सक्रिय करने की योजना है।
विज्ञापन

इस बूथ सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत, बूथ संख्या 75, 76, 77 और 78 में प्रशिक्षित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बूथ स्तरीय टीम बनाई है। जो उनके मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में आउटरीच गतिविधियों को अंजाम देगी है, और लाभार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंजूर नाइक ने कार्यकर्ताओं से बूथों को सशक्त बनाने के लिए मेहनत करने और चुनावों में हर बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
बैठक में नजीर मोहम्मद, शब्बीर अफलातून, पंडित तिलक राज शर्मा, नजीर ठक्कर, राशिद ठक्कर, जमाल दीन, मनेर कमलक, मोहम्मद रियाज, अल्ताफ राजा, शौकत अली, अशरफ अली, शफीक ठक्कर, शाहबाज खान और कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें