नौशेरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पार्टी का जनाधार जिस तेजी से बढ़ रहा है, और लोेग पार्टी से जुड़ रहे हैं उसी के साथ ही पार्टी के नए पदाधिकारियों नियुक्त किए जा रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ता नए का स्वागत तो करें, लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं को भी पूरा सम्मान दें।
वह सोमवार को डाक बंगले में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में नवनियुक्त मंडल प्रधानों को संमानित किया गया। इनमें अजय चौधरी, शुभम लखनपाल, रविंदर शर्मा, हरजीत सिंह शामिल रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा डीएपी पार्टी खाज की बीमारियां हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की भलाई का काम किया है। भाजपा का नारा है, सब का साथ, सब का विकास, सबका विश्वास और सबका विकास के साथ सड़कें, बिजली, पानी, एलओसी क्षेत्र में बंकर बनवाए गए। किसान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी समेत बड़े-बड़े नेताओं को भाजपा में लाया है।
इस मौके पर नरेंद्र शर्मा चेयरमैन नगर पालिका, मास्टर बोधरज बीडीसी चेयरमैन नौशेरा, मोहिंदर सूदन, प्रीति गुप्ता, संजीव दत्ता, नीना शर्मा, विशाल गुप्ता, अनिता चौधरी, नीना शर्मा, अनू भसीन, पृथ्वी खोखर आदि मौजूद रहे।