फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों की तलाश मे पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
आतंकवादीयों कि तलाश मे सर्च करते पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
  राजौरी  । जम्मू और कश्मीर पुलिस की टीमों ने शनिवार  को भी आतंकवादीयों की तलाश मे राजौरी के कई इलाकों मे तलाशी अभियान चलाया। राजौरी पुलिस ने ज़िले के कंगोटा,  ट्रेडू,  मुबरखपुरा इलाकों मे ऑपरेशन सुबह के घंटों में शुरू किया गया था और शाम तक जारी रहा।  पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उक्त इलाकों के लोगों ने सुबह कुछ अज्ञात व्यक्तियों को एक इलाकों के पास घूमते देखा, जिसके बाद उन्होंने उनकी पहचान के बारे में पूछताछ की लेकिन वह लोग वहां से भाग गया। उन्होंने कहा स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी को इस मामले की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीमे घटनास्थल पर पहुंची और संग्दिगो की तलाश शुरू कर दी गई। दिन भर तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ne आस पास के जंगलो को खंगाला, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।  पुलिस उनकी dhr पकड़ के लिए कठोर कदम उठा रही है.  वहीँ पुलिस ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि यदि वह किसी प्रकार की भी संदिग्ध गतिविधि देखते है तो तुरंत पुलिस को सम्पर्क करें.  याद रहे कि कालाकोट के मेहरी गांव मे सेना व पुलिस ने वीरवार को एक आतंकी को ढेर कर दिया था.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें