सुंदरबनी। जम्मू-पुंछ सांसद जुगल किशोर शर्मा रविवार को सुंदरबनी पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद ने पार्टी कार्यालय में जिला एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रही पार्टी की गतिविधियों पर विचार विमर्श करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुटता से काम करें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब किसी भी समय चुनावी बिगुल बज सकता है, जिसके लिए सभी लोग तैयार रहें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रशासन के साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि लोगों ने सरकार से केंद्र सरकार से जो उम्मीदें लगाई थीं, पूरी हो सकें। बैठक में नौशेरा के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ-साथ मंडल स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद