फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमेंन के नेतृत्व में बैरीपतन तहसील को सुंदरबनी के साथ जोडने की मांग को लेकर एडीसी सुंदरबनी को लिखित ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला की बैरीपतन तहसील को नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के साथ रखने की मांग कर रहे सरपंचों पंचों ने शुक्रवार को बीडीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में एडीसी विनोध कुमार बहनाल को ज्ञापन सौंपा गया। शुक्रवार सुबह बैरीपतन तहसील के सरपंचों पंचों नें अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में एडीसी कार्यालय में पहुंचकर बैरीपतन तहसील को सुंदरबनी के साथ रखने की मांग को लेकर ज्ञापन एडीसी को सौंपा कि बैरीपतन तहसील को सुंदरबनी के साथ रखा जाए। अरुण शर्मा ने कहा कि अभी पूरी तरह से शांतिपूर्वक ढंग से बैरीपतन तहसील के लोग सुंदरबनी विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अगर उनकी इस मांग को परिसीमन आयोग पूरा नहीं करता है, तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि बैरीपतन तहसील को सुंदरबनी के साथ जोड़ने की मांग को अगर पूरा नहीं किया गया तो तहसील की जनता इतना बड़ा आंदोलन शुरू कर देगी, जिसे संभाल पाना सरकार के बस में नहीं रहेगा। इसलिए अभी लोग पूरी तरह से शांत ढंग से अपनी मांग को पूरा कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें