फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नगर निगम की तर्ज पर पंचायतों से उठेगा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंचायतों में कचरा उठाने के लिए पंचायती राज विभाग कवायद शुरू कर रहा है। नगर निगम की तर्ज पर ही कचरा उठेगा और पंचायतों में भी वार्ड साफ सुथरे रहेंगे। इसके लिए लोगों से ही शुल्क लिया जाएगा और कचरा वाहनों के माध्यम से कचरा ठिकाने लगाया जाएगा। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि कचरा खुली जगहों या फिर नालों में फेंका जा रहा है। सर्दी और गर्मी में तो खासी दिक्कत नहीं आती लेकिन, बरसात में लोग काफी परेशान होते हैं। गंदगी के कारण बीमारियों की चपेट में भी आते हैं। पंचायतों में लोगों से शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद कचरा वाहनों के माध्यम से कचरे को ठिकाने लगाया जाएगा। योजना को शुरू करने के लिए जल्द ही कवायद शुरू होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें