गर्लस हायर सकेंडरी स्कूल में पौधारोपन किया गया
- फोटो : RAJOURI
नौशेरा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने समाजशास्त्र विभाग के साथ मिलकर शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व से जागरूक करना था। कार्यक्रम शुरुआत जीडीसी के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शर्मा की मौजूदगी हुई। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने समाज की बेहतरी की आशा में कई औषधीय पौधों सहित विभिन्न पौधे लगाए। डॉ. सुरिंदर कुमार ने स्वयंसेवकों के प्रयासों और टीम वर्क की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि पौधरोपण समय की आवश्यकता है। यह पर्यावरण की सुंदरता और संतुलन बनाने में सहायता करता है। संवाद