फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध के लिए योजना मंत्री का काफिला रोका

Wed, 24 Sep 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बेला कालोनी के निवासियों ने राजोरी दौरे पर आए योजना मंत्री अजय सडोत्रा और नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा के काफिले को रोक कर उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत करवाया। मंगलवार को राजोरी के डाक बंगले में बैठक खत्म होने के बाद जैसी ही मंत्री और अध्यक्ष शहर के नए निर्माण हुए अब्दुल्ला पुल के पास पहुंचे, बेला कालोनी के निवासियों ने उनके वाहनों को बीच सड़क रोक लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित थे। वहीं उन्होंने मंत्री को बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दरिया के किनारे बनाए गए बांध बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। बांधों के बहने से बेला कालोनी के करीब 300 परिवार दहशत में जीवन जी रहे हैं।
स्थानीय निवासी सोनू डार ने कहा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग हमारी बात पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार जिला प्रशासन के पास जाकर जल्द समस्या के समाधान की गुहार भी लगाई गई, लेकिन कभी फंड की कमी का बहाना बना कर तो कभी कोई और बहाना बना कर टाल दिया गया।
विज्ञापन

 
लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। वहीं मंत्री सडोत्रा ने मौके पर मौजूद डीसी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द ही जनता की समस्या का समाधान किया जाए। यदि फंड उपलब्ध नहीं हैं तो प्रपोजल बना कर हमें भेजा जाए। गौरतलब है कि शहर की बेला कालोनी नदी के किनारे बसी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें