पीएचई विभाग में कार्यरत सीपी कर्मचारियों ने जल आपूर्ति विभाग के कार्यालय में बुधवार को मासिक बैठक का आयोजन करके ढाई वर्ष का बकाया वेतन देकर पक्का करने की गुहार लगाई।
बैठक में योगेश शर्मा, प्रेम कुमार, अशोक कुमार, रतन लाल, राकेश कुमार कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में कार्यरत सीपी कर्मचारियों तथा आईटीआई ट्रेंड कर्मचारियों को ढाई वर्षों से बकाया वेतन नहीं मिला। उन्हें भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एक तो उन्हें वेतन बहुत कम मिलता है और वह भी समय से नहीं मिलने के कारण उन्हें इस महंगाई के दौर में भारी दिक्कत हो रही हैं उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाया कि उनको स्थायी करने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों की ओर से कोई नीति नहीं बनाए जाने के कारण उन्हें पिछले 15 वर्षों से भी ज्यादा समय से ठोकरें खानी पड़ रहीं हैं।
उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगाई कि वर्षों से पीएचई विभाग में कार्यरत सीपी कर्मचारियों को स्थायी करके उनकी परेशानियों को दूर करके उन्हें ढाई वर्षों का बकाया वेतन भी दिया जाए।