पेयजल संकट से जूझ रहे पलमा क्षेत्र के नागरिकों ने शुक्रवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान लोगों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब तीन हफ्तों से उनके घरों में पानी नहीं आया है।
स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि कई बार विभाग के एक्सईएन से मुलाकात कर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सरकार पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा को लोगों तक पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, फिर भी लोगों तक यह सुविधा नहीं पहुंच पा रही है।