फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Thu, 16 Oct 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों ने दहशत का माहौल बना रखा है। बुधवार को जिले के बुद्धल क्षेत्र के गब्बर गांव में तेंदुए ने हमला कर एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्थानीय मोहम्मद शब्बीर सुबह करीब छह बजे पशुओं के लिए घास काटने घर से थोड़ी ही दूरी पर गया था। इस बीच पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

हमले में व्यक्ति के शरीर और मुंह पर गहरी चोटें आईं। चीख सुन कर कुछ लोग वहां पहुंचे तो तेंदुआ उन्हें देख कर भाग गया। घायल व्यक्ति को बुद्धल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजोरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जम्मू रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. महमूद अहमद ने बताया कि घायल के शरीर पर चोटें आने से काफी रक्त बह चुका था। हालत नाजुक देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें