फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 01 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दस्स्ल पोठा क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। लोगों ने जमकर नारे बाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले करीब दो हतों से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।

वहीं इस अवसर पर स्थानीय निवासी अब्दुल मजीद, रशीद अहमद, शादाब अहमद ने बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई है, लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन दिलाकर वापस भेज दिया।

बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली, तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। इससे महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है और सुबह शाम कोहरे वाली ठंड में भी परेशानी होती है।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें