फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु ले जा रहे बाप बेटे को लोगों ने पीटा, बेटा जम्मू रेफर

Sat, 05 Mar 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
विज्ञापन
बहनों का ड्रामा
विज्ञापन
पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के पुलिस के सारे दावे उस समय खोखले साबित हुए जब रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने बाप-बेटे को पकड़ पीट डाला। जानकारी के अनुसार जम्मू पुंछ नेशनल हाइवे स्थित शहर के मुरादपुर क्षेत्र में वीरवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को करीब 12 बजे बाप-बेटा दो पशुओं को साथ लेकर राजेारी की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


लोगों ने दोनों से पशुओं को लेकर जानकारी मांगी, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाए। बताया जा रहा है कि दोनों ने लोगों के साथ गाली गलौच शुरू कर दिया व पशु वहीं छोड़ वहां से भागने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बाप बेटे दोनों को पीटना शुरू किया। किसी तरह दोनों मौके से भागे और जिला अस्पताल पहुंचे।

वहीं जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार अब्दुल गनी और उसके 26 वर्षीय बेटे शफीक अहमद को अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेटे को जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं घायलों के परिजनों ने जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन करते हुए मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने बेकसूर व निहत्ते लोगों के साथ मारपीट की है। अनजान लोगों ने बाप-बेटे को जान से मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागे हैं।

वहीं एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों को भरोसा दिलाया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी राजेश्वर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आरपीसी की धारा 307 यानी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। जल्द ही पहचान कर उन्हें धर दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें