फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर के बाजार में पार्किंग न होने से लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिला मुख्यालय में पार्किंग व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था को लेकर लोगों ने पहले भी कई बार परेशानी उजागर की है, मगर इस मामले में कोई बात नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

मेंढर में प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा को लेकर मेंढर व्यापार मंडल अध्यक्ष पैरी साहनी, दुकानदार राजेश कुमार, विनोद कुमार, हफीज मोहम्मद, बलवंत सिंह, राज कुमार, राकेश कुमार शर्मा, सीता राम और कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मेंढर बाजार और इसके आसपास के क्षेत्र में गाड़ियों की पार्किंग नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना है। इसका हमारी दुकानदारी पर भी प्रभाव पड़ता है। ग्राहकों को बाजार से शॉपिंग करने पर वाहन खड़े करने में दिक्कतें होती हैं। यह परेशानी ज्यों की त्यों है। इस दिशा में प्रशासन की तरफ से पहल होनी चाहिए। वह मेंढर में पार्किंग स्थल मुहैया कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें