फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: राजोरी के खब्बर जंगल में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 22 Jul 2026 02:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी के तरयाठ क्षेत्र के खब्बर जंगल में पीआइए लिखा गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के तरयाठ क्षेत्र में एक विमाननुमा गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह गुब्बारा खब्बर जंगल इलाके में बरामद हुआ जिस पर PIA लिखा हुआ था।

विज्ञापन


जंगल में गुब्बारा देखने के बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने इसकी सूचना तुरंत तरयाठ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में गुब्बारे से कोई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह गुब्बारा इलाके तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें