अर्थ आवर डे के उपलक्ष्य पर ठंडीकस्सी स्थित हिमालयन एजूकेशन मिशन डिग्री कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी नीरज चंदन ने कहा कि इस प्रसंग को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के अलावा व्यापारियों को इस बात के लिए जागरूक करना है कि वह मार्च माह के अंतिम शनिवार को रात को एक घंटे के लिए बिजली से चलने वाले सभी उपकरणों को बंद कर अपने ग्रह पृथ्वी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शाएं।
यदि सभी लोग व्यर्थ में प्रयोग होने वाली बिजली को बचाएं। इस अवसर पर अक्षय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन पर आधारित वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने-अपने विचार प्रकट किए। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) एवं एचईएम सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अधिकारियों ने भाग लिया।