फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' का 35वां दिन: जंगलों में आतंकियों की तलाश जारी, हर गतिविधि पर कड़ी नजर

Fri, 26 Jun 2026 11:02 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के डोरिमल और गंभीर मुगला जंगलों में आतंकियों की तलाश में चल रहा 'ऑपरेशन शेरूवाली' 35वें दिन भी जारी है।
विज्ञापन
35 दिन से ऑपरेशन शेरूवाली जारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के डोरिमल और गंभीर मुगला क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों का 'ऑपरेशन शेरूवाली' लगातार जारी है। शुक्रवार को यह अभियान अपने 35वें दिन में प्रवेश कर गया। आतंकियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह अभियान मई के आखिर में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकियों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय करना है। सुरक्षाबल पूरे इलाके में व्यापक तलाशी और निगरानी अभियान चला रहे हैं तथा हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे क्षेत्र की पूरी तरह से तलाशी नहीं हो जाती और अभियान के सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

इससे पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में गश्त के दौरान एक आकस्मिक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत चार जवान घायल हो गए थे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें