अष्टमी के पर्व पर घर में कन्या पूजन करते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
राजोरी. पावन नवरात्रि के समाप्त होने पर बुधवार को अष्टमी के पावन पर्व पर लोगों को पूजन के लिए कन्याएं नहीं मिली। अष्टमी पर्व पर कन्या पूजन के साथ नवरात्र संपन्न होने पर कन्याओ की पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को प्रसाद वितरित करना था लेकिन कोरोनावायरस के डर के च चलते लगाए गए लॉकडाउन के चलते किस ने भी अपनी कन्या को दूसरे के घर में प्रसाद लेने नहीं भेजा। राजोरी शहर व आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने अपने घर में पूजा अर्चना की और अपने घर में अपनी ही बेटियों को प्रसाद दिया। लोग लॉकडाउन के कारण आसपास के मोहल्ले की कन्याओं को घर में बुलाकर प्रसाद देना व उनकी पूजा नहीं कर पाए। कुछ लोगों ने प्रसाद बनाकर अपने आस-पड़ोस के घरों में जाकर प्रसाद वितरित किया लेकिन घर में कन्या पूजन नहीं कर पाए।
अष्टमी पर अपने ही बच्चों को दी कंजके
- फोटो : AMAR UJALA
अष्टमी पर अपने ही बच्चों को दी कंजके